यूज़र्स को मेसेज को शेड्यूल करने की सुविधा देने के लिए इंस्टाग्राम लाएगा नया फीचर
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम जल्द ही शेड्यूल मेसेज फीचर ला सकती है जिसके तहत यूज़र्स डायरेक्ट मैसेज (डीएम) में किसी भी मेसेज को शेड्यूल कर सकेंगे। बकौल रिपोर्ट, यह फीचर बिजनेस के लिए इंस्टाग्राम का उपयोग करने वालों के लिए बहुत उपयोगी होगा। कंपनी फिलहाल इस पर काम कर रही है और भविष्य में इसे रोल आउट कर सकती है।