यूज़र्स का लोकेशन डेटा ट्रैक करना गूगल को पड़ा भारी, आयरलैंड ने लगाया ₹4400 करोड़ का जुर्माना
आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने गूगल पर लोकेशन डेटा के गलत इस्तेमाल और लंबे समय तक स्टोरेज के कारण €403 मिलियन (लगभग ₹4,400 करोड़) का जुर्माना लगाया है। बकौल रेगुलेटर, गूगल ने यूज़र्स को स्पष्ट जानकारी दिए बिना उनके लोकेशन डेटा का उपयोग विज्ञापनों को प्रभावित करने के लिए किया जो EU डेटा गोपनीयता नियमों (GDPR) का उल्लंघन है।