यकीन करने में समय बीत जाएगा: 'एक दिन के लिए पीएम बनने पर क्या करेंगे?' सवाल पर पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनने पर क्या करेंगे?' सवाल का जवाब दिया है। पंकज ने कहा, "यकीन करने और समझने में ही पूरा समय निकल जाएगा कि मैं प्रधानमंत्री बन चुका हूं। निर्णय कहां से कुछ लूंगा।" पंकज ने फिल्म 'मैं अटल हूं' में दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है।