यदि हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह है तो 14 दिन नहीं, 14 साल सज़ा को तैयार: नवनीत राणा
अमरावती (महाराष्ट्र) से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अस्पताल से निकलने के बाद फिर से कहा है कि यदि हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह है तो वह 14 दिन नहीं बल्कि 14 साल सज़ा भुगतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि अपनी पसंद की किसी सीट से चुनाव लड़ें और जीत के दिखाएं।