ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर PM ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को ₹2 लाख मुआवज़े का एलान

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात बस में आग लगने से 9 लोगों के जिंदा जलने की दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। PM मोदी ने PMNRF से प्रत्येक मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 देने की घोषणा की। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया।

Load More