यमुना में हुआ क्रूज़ सेवा का ट्रायल रन, CM रेखा गुप्ता ने किया सफर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी पर क्रूज़ सेवा का ट्रायल रन किया। 30 यात्रियों की क्षमता वाली इस क्रूज़ का किराया ₹500 होगा और इसका सफर 35-45 मिनट का रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में छठ पर्व से पहले इसे औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।