यमुना में प्रदूषण पर विरोध जताने के लिए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने उसमें लगाई डुबकी
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर विरोध जताते हुए गुरुवार को यमुना में डुबकी लगाई। उन्होंने 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को यमुना का पानी हाथ में लेने की चुनौती भी दी। गौरतलब है, केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 तक यमुना को साफ कर उसमें डुबकी लगाने का वादा किया था।