यमन की जेल से 'ब्लड मनी' देकर रिहा होगी भारतीय नर्स, मिली थी मौत की सज़ा
यमन की जेल में मौत की सज़ा काट रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की रिहाई के संबंध में भारत सरकार ने 'ब्लड मनी' ट्रांसफर (करीब ₹33.5 लाख) को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि 2017 में एक यमनी नागरिक द्वारा अपना पासपोर्ट लिए जाने के बाद निमिषा ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था जिससे उसकी मौत हुई थी।