यमन तट के पास शिप पर ड्रोन हमला होने के बाद मदद के लिए पहुंची भारतीय नौसेना
यमन तट के पास अदन की खाड़ी में बुधवार रात एक कार्गो जहाज़ पर ड्रोन हमले को लेकर एसओएस कॉल मिलने पर भारतीय युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम मदद के लिए मौके पर पहुंचा। नौसेना ने बताया कि जहाज़ में 9 भारतीय समेत 22 क्रू मेंबर सवार थे। घटना में कोई मौत नहीं हुई और आग पर काबू पा लिया गया है।