हूती एक सशस्त्र राजनीतिक और धार्मिक संगठन है जो शिया इस्लाम के ज़ैदी संप्रदाय को मानता है। वे खुद को इज़रायल और अमेरिका के खिलाफ ईरान के नेतृत्व वाले 'एक्सिस ऑफ रेज़िस्टेंस' का हिस्सा बताते हैं। इसकी स्थापना 1990 के दशक में हुसैन अल-हूती ने की थी। वर्तमान में इसकी कमान उनके भाई अब्दुल मलिक अल-हूती के हाथों में है।