यमन में निमिषा प्रिया की फांसी की सज़ा रद्द नहीं स्थगित हुई है: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पुष्टि की है कि यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सज़ा रद्द नहीं हुई है बल्कि सिर्फ स्थगित हुई है। उन्होंने कहा, "यह संवेदनशील मुद्दा है। सरकार पीड़ित परिवार की मदद कर रही है।" निमिषा को यमन के नागरिक की हत्या के दोष में फांसी की सज़ा सुनाई गई है।