यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सूटकेस में मिले अज्ञात युवती के शव की हुई पहचान
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीते शुक्रवार को लाल रंग के सूटकेस में मिले एक अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला का परिवार दिल्ली के बदरपुर में रहता है, मृतका 17 नवंबर को दिल्ली स्थित अपने घर से चली गई थी, इस मामले में आगे की जांच जारी है।"