यमुना का जलस्तर बढ़ने के बीच दिल्ली में 10,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के बीच प्रशासन ने डूब क्षेत्रों के 10,000 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। सरकारी स्कूलों, रैन बसेरों व टेंट में उनके रहने की व्यवस्था की गई है। हथिनीकुंड बैराज (हरियाणा) से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है।