यमुना का 'दूषित' पानी लेकर दिल्ली में बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली में बीजेपी विधायकों ने बुधवार को विधानसभा के बाहर यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक नदी का 'दूषित' पानी बोतल में लेकर सदन पहुंचे थे। सदन में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "केंद्र ने यमुना की सफाई के लिए 'आप' सरकार को ₹2500 करोड़ आवंटित किए। यह पैसा कहां गया?"