यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कल बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, दिल्ली में भी सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को रविवार तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है।