यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री व एग्ज़िट को किया गया बंद
दिल्ली में यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री और एग्ज़िट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है व ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।" यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह 208 मीटर के पार पहुंच गया है।