यमुना नदी 206 मीटर के निशान को पार करेगी तो तट पर बसे लोगों को निकालना शुरू करेंगे: केजरीवाल
दिल्ली में भारी बारिश के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बैठक बुलाई और कहा, "अगर यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार करेगा तो नदी के तट पर बसे लोगों को निकालना शुरू कर देंगे।" उन्होंने कहा, "केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अभी 203.58 मीटर पर है।"