यमुना नदी से पकड़ी गई डॉल्फिन को यूपी के मछुआरों ने पकाकर खाया, केस दर्ज
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में डॉल्फिन पकाकर खाने के आरोप में 5 मछुआरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, यमुना से मछली पकड़ने के दौरान आरोपी मछुआरों की जाल में डॉल्फिन फंस गई जिसे कंधे पर लादकर वे घर ले गए। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया।