यमुना मेरी ज़िम्मेदारी है, अगले चुनाव तक ज़रूर साफ कर देंगे: दिल्ली के सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी में झाग के बीच छठ पूजा की तस्वीरें सामने आने पर आलोचना को लेकर कहा है, "यमुना को साफ करने की ज़िम्मेदारी मेरी है...मैं किसी और पर ठीकरा नहीं फोड़ूंगा।" उन्होंने कहा, "ये 2 दिन की नहीं बल्कि 70 साल की समस्या है...थोड़ा समय दीजिए...अगले चुनाव तक इसे ज़रूर साफ कर देंगे।"