यमुनोत्री धाम के संकरे पहाड़ी रास्ते पर हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम, तस्वीर सामने आई
यमुनोत्री धाम (उत्तराखंड) के कपाट खुलने के बाद वहां जाने वाले एक संकरे पहाड़ी रास्ते पर हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम लग गया जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि वे घंटों से कतार में खड़े हैं जबकि कई अन्य लोगों ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर चिंता जताई है।