यश दयाल ने यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद HC का किया रुख, FIR रद्द करने की लगाई गुहार
आरसीबी के पेसर यश दयाल ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने एफआईआर को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। अपनी याचिका में यश दयाल ने राज्य सरकार व इंदिरापुरम थाने के एसएचओ को प्रतिवादी बनाया है।