यश ने बताया, Toxic में इंटिमेट सीन्स को लेकर उनकी पत्नी की क्या प्रतिक्रिया रही
'टॉक्सिक' में इंटिमेट सीन्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेता यश ने अपनी पत्नी की प्रतिक्रिया को लेकर बताया है, "बेशक...वह इससे खुश नहीं होंगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें मुझ पर भरोसा है।" उन्होंने कहा कि राधिका समझती हैं कि अभिनय करते समय वह एक अभिनेता की भूमिका में होते हैं।