यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद शेयर किया नोट, भगवद गीता का किया ज़िक्र
द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मैंने विपक्षी दलों के प्रस्ताव को भगवद गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए कर्म योग के दर्शन 'फल की अपेक्षा के बगैर अपने कर्तव्य का निर्वहन करो' की तरह स्वीकार किया।" उन्होंने मुर्मू को जीत की बधाई दी है।