यशस्वी को न देखकर विराट कोहली ने की बड़ी गलती: जयसवाल के रन आउट को लेकर मांजरेकर
बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के रन-आउट को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, “जायसवाल ने सिंगल के लिए बुलाया...लेकिन कोहली गेंद की तरफ देख रहे थे।” उन्होंने आगे कहा, “अपने रनिंग पार्टनर की तरफ न देखना बड़ी गलती है।” मांजरेकर ने जायसवाल के रन-आउट के लिए कोहली को जिम्मेदार ठहराया है।