यशस्वी जायसवाल एक रणजी मैच खेलकर मुंबई की टीम से हुए अलग, जानें वजह
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के लिए पहला मैच खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल टीम से अलग हो गए हैं। वह इंडिया-A के साथ न्यूज़ीलैंड दौरे पर जाएंगे जिसके चलते उन्हें टीम को छोड़ना पड़ा। इस मैच में यशस्वी 0 पर आउट हुए थे। न्यूज़ीलैंड में इंडिया-A की टीम 24 अक्टूबर से 3 अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी।