यशस्वी जायसवाल के कैच छोड़ने पर बुरी तरह नाराज़ हुए रोहित शर्मा; आकाशदीप ने दी गाली
बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने मार्नस लबुशेन का कैच छोड़ दिया जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह नाराज़ हो गए और गेंदबाज़ आकाश दीप ने गाली दे दी। 40वें ओवर में यह वाकया हुआ और इस दौरान लबुशेन 46 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। चौथे दिन जायसवाल ने 3 कैच छोड़े।