यशस्वी जायसवाल को भारत का अगला कप्तान बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर यशस्वी जायसवाल को भारत का अगला कप्तान बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के तौर पर ऋषभ पंत का समर्थन किया जबकि गंभीर ने जायसवाल का नाम लिया। कप्तान के तौर पर रोहित का भविष्य चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद तय होगा।