यशस्वी जायसवाल ने रविवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20I में एक वैध गेंद पर 12 रन बनाए और वह टी20I मैच की पहली गेंद पर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं। दरअसल, पहला ओवर डालने आए सिकंदर रज़ा ने पहली गेंद नो-बॉल फेंकी जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ा। यशस्वी ने अगली वैध गेंद पर भी छक्का लगाया।