यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा भारत के लिए पहले 10 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए पहले 10 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 22 वर्षीय जायसवाल ने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में 1,094 रन बनाए हैं। पिछला रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था जिन्होंने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में 978 रन बनाए थे। विनोद कांबली (937-रन) तीसरे स्थान पर हैं।

Load More