यशस्वी जायसवाल ने बड़े भाई तेजस्वी के रणजी में पहली फिफ्टी मारने पर शेयर किया पोस्ट
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल के रणजी में पहली फिफ्टी मारने पर उन्हें बधाई देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्कोरकार्ड की तस्वीर लगाई है। गौरतलब है, 27 वर्षीय तेजस्वी ने इसी सत्र में त्रिपुरा की ओर से रणजी में डेब्यू किया है। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मैच में एक विकेट भी लिया।