यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, पहले 15 टेस्ट मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने
22 वर्षीय ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले 15 टेस्ट मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 161 रनों की पारी के साथ जायसवाल के 15 टेस्ट मैचों में 1,568 रन हो गए। पिछला रिकॉर्ड विजय हज़ारे (1,420 रन) के नाम था।