यशस्वी जायसवाल बने अपने पहले 4 टेस्ट में डैडी 100 बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में पहले टेस्ट में दूसरी पारी में 161 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले 4 टेस्ट शतक 150+ (डैडी 100) स्कोर के साथ पूरे किए हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने टेस्ट करियर में 2-दोहरे शतक और 2-शतक बनाए हैं।

Load More