यशस्वी-राहुल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में की भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग टेस्ट साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग टेस्ट साझेदारी का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। दोनों ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की दूसरी पारी में 201 रनों की साझेदारी की। पिछला रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत (1986 में सिडनी में 191 रन) के नाम था।

Load More