यशस्वी के शतक व गिल के अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 322 रनों की बढ़त
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक व शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक की मदद से अपनी दूसरी पारी में 196/2 का स्कोर बनाया। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर समेट दी थी और भारत की कुल बढ़त 322-रन की हो गई है।