यशस्वी क्रिकेट के हर फॉर्मैट के खिलाड़ी हैं, उन्हें वनडे में भी मौका देना चाहिए: मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है, "भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के हर फॉर्मैट के खिलाड़ी हैं और उन्हें वनडे में भी मौका देना चाहिए।" कैफ ने कहा, "हमने उन्हें आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन करते हुए देखा है। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और यशस्वी एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं।"