यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़कर पूरा किया भारत में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक
भारत के 22 वर्षीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को भारतीय ज़मीन पर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा। विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 151 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने 49वें ओवर में स्पिनर टॉम हार्टली की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।