यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर सर्वाधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड
भारत के 21-वर्षीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने किसी भारतीय द्वारा टेस्ट में डेब्यू पारी पर सर्वाधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में जायसवाल अब तक 350 गेंद खेल चुके हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को पीछे छोड़ा जिन्होंने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 322 गेंदों का सामना किया था।