यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में लगाई 14 पायदान की छलांग
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाई है और वह अब शीर्ष 15 में पहुंच गए हैं। गौरतलब है, 22 वर्षीय जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में दो दोहरे शतक लगाए हैं। वहीं, शीर्ष 15 में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत 4 भारतीय बल्लेबाज़ शामिल हैं।