भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल डब्लूटीसी के इतिहास में एक चक्र में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 29 रन बनाते ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनके नाम 9 टेस्ट की 16 पारियों में 1004* रन हो गए हैं।