यशस्वी जायसवाल बने भारतीय ज़मीन पर टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा ओपनर
यशस्वी जायसवाल भारतीय ज़मीन पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के ओपनर बन गए हैं। 22 साल 37 दिन की उम्र वाले यशस्वी ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दूसरे दिन 277 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। नवंबर 2019 के बाद यह किसी भारतीय बल्लेबाज़ का पहला टेस्ट दोहरा शतक है।