यशस्वी व सरफराज़ को लाइव खेलते नहीं देख सका लेकिन उनकी पारी को लेकर खुशी हुई: सचिन
क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और सरफराज़ खान के शानदार प्रदर्शन करने पर 'X' पर लिखा, "दोनों की जोड़ी इंग्लैंड के लिए दोहरी मुसीबत बन गई।" उन्होंने लिखा, "मैं उन्हें लाइव खेलते हुए नहीं देख सका लेकिन उनकी पारी के बारे में सुनकर खुशी हुई।"