'यशोदा' की शूटिंग के समय समांथा ने अपनी बीमारी के बारे में नहीं बताया था: को-ऐक्टर मुकुंदन
ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म 'यशोदा' के को-ऐक्टर उन्नी मुकुंदन ने बताया है कि शूटिंग के दौरान वह ऐक्ट्रेस की बीमारी से अनजान थे। उन्होंने कहा, "समांथा (शूटिंग के दौरान) बहुत पेशेवर थीं...कभी नहीं बताया कि वह...ऐसी बीमारी से जूझ रही हैं।" गौरतलब है कि समांथा ने पिछले महीने मायोसाइटिस बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।