यहां अंग्रेज़ी बोलने वालों को शर्म आएगी: भारतीय भाषाओं की तारीफ करते हुए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भाषाओं की तारीफ करते हुए कहा है कि देश में एक ऐसा समाज बनेगा जहां अंग्रेज़ी बोलने वालों को शर्म आएगी। उन्होंने कहा, "बिना अपनी भाषा के हम भारतीय नहीं कहलाएंगे...हम अपना देश अपनी भाषा से चलाएंगे। विचार, शोध और निर्णय अपनी भाषा में होंगे। इस पर किसी को संदेह नहीं करना चाहिए।"