यहां थूक वाली रोटी नहीं मिलेगी: यूपी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्घाटन में CM योगी
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रामगढ़ ताल में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "अच्छा है कि यहां पर हापुड़ वाला जूस और थूक वाली रोटी नहीं मिलेगी। यहां पर जो भी मिलेगा शुद्ध मिलेगा।" हाल ही में गाज़ियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर बेचने वाला एक दुकानदार गिरफ्तार हुआ है।