यहां न तो लोग बंटे हैं और न बटेंगे लेकिन बीजेपी वाले कूटे ज़रूर जाएंगे: झारखंड के सीएम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को प्रेस वार्ता में बीजेपी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे को लेकर एक सवाल पूछा गया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "यहां लोग न तो बंटे हैं और न बंटेंगे लेकिन चुनाव के माध्यम से ये लोग (बीजेपी के लोग) कूटे ज़रूर जाएंगे।" बकौल सोरेन, झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार होगी।