यहां नहीं चलेगी कोई तलवार: टेस्ट हारने बाद के रोहित शर्मा से बातचीत के दौरान हर्षा भोगले
बेंगलुरु टेस्ट में रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करने के दौरान क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, "यहां कोई तलवार नहीं चलेगी।" गौरतलब है कि रोहित ने मैच के दूसरे दिन भारत के 46 रनों पर ऑलआउट होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा था, "चलाओ तलवार।"