यहां हर कोई खुद को विद्वान समझता है: बॉलीवुड में फ्लॉप हो रही फिल्मों पर सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने कहा है कि बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं क्योंकि यहां हर कोई खुद को विद्वान समझता है और ज्ञान बांटता है। उन्होंने कहा है, "बॉलीवुड में लोगों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। साउथ वालों ने हमसे सीखा है और वो अब हमसे आगे निकल चुके हैं।"