यह अच्छा स्टैंडअप कॉमेडी ऐक्ट था: लोकसभा में राहुल के भाषण पर कंगना
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण पर कहा, " राहुल गांधी ने एक अच्छा स्टैंडअप कॉमेडी ऐक्ट किया क्योंकि उन्होंने हमारे सभी देवी-देवताओं को कांग्रेस का ब्रैंड ऐम्बैसडर बना दिया।" कंगना ने हिंदू धर्म का अपमान करने को लेकर उन्हें (राहुल) माफी मांगने के लिए कहा है।