यह अदाणी के लिए क्लीन चिट है: हिंडनबर्ग मामले में एससी के फैसले पर अदाणी समूह के वकील
सुप्रीम कोर्ट के अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में बाज़ार नियामक सेबी की जांच में दखल देने से इनकार करने के बाद अदाणी समूह के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने प्रतिक्रिया दी है। लूथरा ने कहा, "चूंकि सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि 22 में से 20 लेनदेन की रिपोर्ट क्लियर है...मुझे लगता है कि यह अदाणी के लिए क्लीन चिट है।"