यह अपमानजनक है: 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' को लेकर सहारा ग्रुप
सहारा ग्रुप ने आगामी वेब सीरीज़ 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की आलोचना करते हुए इसे अपमानजनक व निंदनीय बताया है। ग्रुप ने कहा कि वे इसको लेकर मेकर्स के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने पर विचार करेंगे। इस सीरीज़ का निर्देशन फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं और यह उनकी 'स्कैम' सीरीज़ का तीसरा चैप्टर है।